Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025 :- बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा अवसर प्रस्तुत हो रहा है | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा 2025 में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है | इस भर्ती के लिए Forest Range Officer के कुल 24 पदों पर भर्ती के लिए आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी की गई है | जिसके द्वारा जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तलाश कर रहे है वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते है |
इक्षुक उम्मीदवार 01 मई 2025 से 01 जून 2025 तक इस आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है | आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो आपको भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहिए | आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की आप कैसे इस भर्ती में आवेदन कर सकते है इसके लिए कए कए आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी क्या चयन प्रक्रिया रहेगी एवं आवेदन शुल्क क्या रहेगी इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देने बाले है तो आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025 Overview
संस्था का नाम | Bihar Police Sub-Ordinate Service Commission (BPSSC) |
आर्टिकल का नाम | Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025 |
पदों की संख्या | 24 |
प्रारंभिक तिथि | 1 मई 2025 |
अंतिम तिथि | 1 जून 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
BPSSC Forest Range Officer Vacancy Details 2025
वर्ग | पदों की संख्या |
अनारक्षित | 02 |
अनुसूचित जाति | 10 |
अनुसूचित जनजाति | 01 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 03 |
पिछड़ा वर्ग | 07 |
पिछड़े वर्ग की महिला | 00 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए | 01 |
कुल | 24 |
Bihar Forest Range Officer Application Fees (आवेदन शुल्क )
आप भी बिहार फारेस्ट रेंज ऑफिसर के पद के लिए आवेदन करना चाहते है और जानना चाहते है की इसके लिए कितनी आवेदन शुल्क रखी गई है | तो आपको बता दें की बिहार राज्य के अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, EWS पुरुष, राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थी (किसी भी वर्ग/लिंग के हों) सभी के लिए 700/- आवेदन शुल्क रखी गई है | एवं बिहार राज्य के SC/ST पुरुष अभ्यर्थी , बिहार राज्य की सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी सभी के लिए 400/- आवेदन शुल्क राखी गई है | एवं आवेदन का माध्यम ऑनलाइन रखा गया है |
Bihar Forest Range Officer Age Limit ( आयु सीमा)
बिहार फारेस्ट रेंज ऑफिसर में आवेदन करने पर आयु की गणना 1-1-2025 को आधार मानकर की जाएगी जबकि अधिकतम आयु की सीमा 01.08.2021 को मान्य होगी।
सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग तथा थर्ड जेंडर के पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आप भी निम्न आयु के अंतर्गत आते है तो आप भी आवेदन कर सकते है |
Bihar Forest Range Officer Salary Details ( वेतन की जानकारी )
आप भी बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पद के लिए आवेदन करते है और चयनित हो जाते है तो आपको वर्ष 2025 में पे-लेवल-6 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा, जो ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह तक निर्धारित है। इसके अतिरिक्त उन्हें नियमानुसार महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता, आवासीय सुविधा आदि अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे |
Bihar Forest Range Officer Educational Qualification 2025
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय समकक्ष संस्था से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। यह डिग्री पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी अथवा जन्तु विज्ञान में से किसी एक विषय के साथ होनी चाहिए, अथवा कृषि, वानिकी या अभियंत्रण (इंजीनियरिंग) में स्नातक डिग्री भी मान्य होगी।
- वानिकी विज्ञान
- पर्यावरण विज्ञान
- कृषि विज्ञान
- वनस्पति विज्ञान
- प्राणी विज्ञान
- भूगोल
- गणित
- सांख्यिकी
- भू-विज्ञान
- पशुपालन या समकक्ष विज्ञान
Bihar Forest Range Officer Vacancy आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक आदि।
Bihar Forest Range Officer Selection Process 2025
बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण और चिकित्सीय जांच शामिल है। लिखित परीक्षा दो प्रश्न-पत्रों में होगी, जिसमें सामान्य हिन्दी (योग्यता हेतु) और सामान्य अध्ययन (मेरिट सूची हेतु) शामिल हैं।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का 50 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण (पुरुषों के लिए 25 किमी और महिलाओं के लिए 14 किमी पैदल चलना, समय सीमा 4 घंटे) से गुजरना होगा। अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण होगा, जिसमें मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना अनिवार्य है। आप इन सभी प्रोसेस को पूर्ण कर लेते है तो आप इस भर्ती में सफल माने जायेंगे |
How To Apply Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025
स्टेप 1- पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रैशन करके लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा |
- इस होम – पेज पर आपको Forest Dept. का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होेगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेजा खुलेगा
- अब यहां पर आपको Advt. No. 02/2025: Apply Online for the post of Range Officer of Forest in Environment, Forest and Climate Change Dept., Govt. of Bihar का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा
- अब यहां पर आपको ragister and make payment का विकल्प दिखेगा आपको इस पर क्लिक करना है |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा
- अब यहां पर आपको TYPE OF REGISTRATIONS के तहत अपने अनुसार किसी एक विकल्प का चयन करना होगा और उस पर आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका न्यू रजिस्ट्रैशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
- अब आपको धैर्यपूर्वक इस न्यू रजिस्ट्रैशन फॉर्म को भरना होगा और
- अन्त में, आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको लॉगिन डिटेल्स मिल जाएगा जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
स्टेप 2- न्यू रजिस्ट्रैशन करने के बाद आपको आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके रजिस्ट्रैशन आई.डी प्राप्त करें
- सफलतापूर्वक न्यू रजिस्ट्रैशन फॉर्म भरने और Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके पास एक पेज खुलेगा
- अब यहां पर आपको नीचे आकर निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा,
- अन्त, अब आपको यहां पर अपना रजिस्ट्रैशन आई.डी नोट करके सुरक्षित रखना होगा।
स्टेप 3 – रजिस्ट्रैशन आई.डी प्राप्त करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
- सफलतापूर्वक न्यू रजिस्ट्रैशन आई.डी प्राप्त करने के बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका Online Application Form खुल जाएगा
- अब आपको धैर्यपूर्वक इस एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा,
- इसके बाद आपको अपने हस्ताक्षर और फोटो को स्कैन करके अपलोड करना होगा,
- इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा,
- अन्त, अब आपको इसका प्रिंट करके सुरक्षित रख लेना होगा आदि
FAQ,s :- Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025
इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे ?
इसके लिए आवेदन 1 मई 2025 से शुरू होंगे
BPSSC Forest Range Officer के लिए कितनी रिक्तियाँ निकाली गई हैं?
कुल 24 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।
बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2025 के वेतनमान क्या है?
₹35,400 – ₹1,12,400 प्रति माह (पे लेवल 6)।