Rojgar Mela 2025:- रोजगार मेला 2025 बिहार सरकार द्वारा उन सभी युवक युवतियां जो किसी तकनीकी और गैर तकनीकी छेत्रों में योग्यता रखते है | उनके लिए एक महत्वपूर्ण पहल है | इसके द्वारा आपको नौकरी मिल सकती है यह आपको अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने के लिए सुनहरा अवसर है | इसके लिए आपको भी रोजगार मेला में हिस्सा लेना होगा जिसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है |
इसके लिए सरकार द्वारा रोजगार मेला 2025 की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है | इसके तहत रोजगार मेला 2025 का आयोजन 22 अप्रेल से 30 अप्रैल 2025 तक रखा गया है | जिसमें बिहार के युवा एवं युवतियां हिस्सा लेकर इसका लाभ ले सकते है | यह मेला राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित होगा, जिसमें निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है तो इसका लाभ लेने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें |
Rojgar Mela 2025 Overview
आर्टिकल का नाम | Rojgar Mela 2025 |
पोर्टल का नाम | National Career Service Portal |
कौन कौन आवेदन कार सकता है | | केवल बिहार के नागरिक |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन |
आवेदन शुल्क | निःशुल्क |
रोजगार मेला प्रारंभिक तिथि | 22 अप्रैल 2025 |
रोजगार मेला अंतिम तिथि | 30 अप्रैल 2025 |
कौन कौन कर सकता है आवेदन ? Rojgar Mela 2025
आपको भी जानना है की रोजगार मेला 2025 में कौन कौन आवेदन कर सकता है तो निचे दी गई जानकारी पढ़ें |
- बिहार का कोई भी युवा ,युवती जिसने तकनीकी या गैर तकनीकी छेत्र में योग्यता हासिल की हो
- 8वी पास ,स्नातक पास ,मेट्रिक पास , अन्तर पास सभी आवेदन कर सकते है |
- वो आवेदक जो निजी छेत्र में काम करने की इक्षा रखते हो |
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
आप भी उपरोक्त सभी योग्यता पूर्ण कर लेते है तो आप भी इस मेला में हिस्सा ले सकते है और इसका लाभ ले सकते है |
Rojgar Mela 2025 माहत्वपूर्ण जानकारियाँ
नीचे दिए गए जिलों में रोजगार मेला निम्न तिथियों पर आयोजित किया जाएगा:
दिनांक | जिला | आयोजन स्थान | मोबाइल नंबर |
22 अप्रैल 2025 | दरभंगा (बेनीपुर), | ब्लॉक कैंपस , बेनीपुर, दरभंगा | 7488545379 |
24 अप्रैल 2025 | सुपौल | संयुक्त श्रम भवन, ITI कैंपस, सुपौल | 7498488515 |
25 अप्रैल 2025 | मोतीहारी (अरेराज), | अरेराज स्टेडियम, अरेराज मोतिहारी | 7261812816 |
26 अप्रैल 2025 | मधुबनी (झंझारपुर) | केजरीवाल+2 उच्च विद्यालय, झंझारपुर, मधुबनी | 7782952774 |
28 अप्रैल 2025 | सीतामढ़ी | सरकारी आइटीआई का प्रांगण, डुमरा सीतामढ़ी | 6226464193 |
29 अप्रैल 2025 | मुजफ्फरपुर, काटी | राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, काटी, मुजफ्फरपुर | 6213580148 |
30 अप्रैल 2025 | रोहतास सासाराम | फजलगंज स्टेडियम, सासाराम | 9117484370 |
How To Register On NCS Portal For Rojgar Mela 2025?
- Rojgar Mela 2025 में Registration करने के लिए आपको पहले अपना नया पंजीकरण करना होगा | जो आप NCS Portal पर जाकर कर सकते है |
- अब आपको होम पेज पर आना होगा और होम पेज पर ragistration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको इस पेज पर मांगी जाने वाली जानकारीयो को दर्ज करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रैशन फॉर्म खुलेगा जिसे आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा
- अन्त मे, आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपको आपका रजिस्ट्रैशन नंबर प्राप्त हो जायेगा जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा।
एनसीएस पोर्टल पर न्यू रजिस्ट्रैशन के बाद रोजगार मेले मे हिस्सा लें
अगर अपने इसके लिए पंजीकरण कर लिया है और अब आपको रोजगार मेला में आवेदन करना है तो आप इसे कर सकते है
- आपको www.ncs.gov.in की वेबसाइट पर जाना होगा
- यहाँ प्रोफाइल में अपनी शैक्षणिक और तकनीकी जानकारी भरें
- जिले अनुसार मेला की तारीख और स्थान चुनें।
- मेला वाले दिन निर्धारित स्थान पर सुबह 10:30 बजे से पहले पहुँचे।
- सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं और इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लें।
आवश्यक दस्ताबेज Rojgar Mela 2025
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- 10वीं, 12वीं, डिग्री या डिप्लोमा के प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अपडेटेड बायोडाटा या रिज्यूमे
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
FAQ,s :- Rojgar Mela 2025
रोजगार मेला 2025 के लिए कितनी शुल्क रखी गई है ?
ये मेला पूर्णतः निःशुल्क है | इसमें कोई फीस नहीं राखी गई है |
क्या यह मेला केवल तकनीकी छात्रों के लिए है?
नहीं, इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों योग्यताओं के लिए अवसर है।