How To Make EWS Certificate In Bihar :- नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको EWS Certificate के बारे में पूरी जानकारी देने बाले है अगर आपने यह अभी तक नहीं बनबाया है तो आप कैसे बनबा सकते है यह क्यों ज़रूरी है | इसके बारे में हम सभी जानकारी देने बाले है | EWS प्रमाण पत्र यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सामान्य (General) वर्ग से आते हैं लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। भारत सरकार द्वारा 2019 में 10% आरक्षण की व्यवस्था EWS वर्ग के लिए की गई थी, जो अब शिक्षा संस्थानों और सरकारी नौकरियों में लागू हो चुकी है।
बिहार राज्य में EWS प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को जानना जरूरी है ताकि इस आरक्षण का सही लाभ उठाया जा सके इसके लिए हमारे द्वारा इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है जिसके द्वारा आप भी अपना EWS प्रमाण पत्र बनबा सके |
How To Make EWS Certificate In Bihar Overview
आर्टिकल का नाम | How To Make EWS Certificate In Bihar |
उद्देश्य | बिहार में EWS प्रमाण पत्र बनाने की पूरी जानकारी देना हैं |
राज्य | बिहार |
कितना शुल्क लगया है | कोई शुल्क नहीं |
कितना समय लगता है | | 21 दिन तक का समय |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
आवश्यक दस्तावेज How To Make EWS Certificate In Bihar
EWS प्रमाण पत्र बनबाने के लिए पहले आपके पास कुछ ज़रूरी दस्तावेज होना चाहिए तभी आप EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है |
- अभिभावक का Aadhar Card
- आवेदक का Aadhar Card
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो अभिभावक का आय प्रमाण पत्र)
- अभिभावक की Salary Slip (यदि वे नौकरी करते हैं, तो मांगा जा सकता है)
- निवास प्रमाण पत्र
- Photo & Signature
- Email ID
- Mobile Number
- राशन कार्ड
EWS Certificate के लिए पात्रता
बिहार में EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी आवश्यक हैं
- परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
- इसमें सभी स्रोतों से प्राप्त आय (नौकरी, कृषि, व्यवसाय आदि) शामिल होती है।
- 10 एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि। नहीं होनी चाहिए
- 1000 वर्ग फुट या उससे अधिक क्षेत्रफल का फ्लैट। नहीं होना चाहिए
- नगर पालिका क्षेत्र में 100 वर्ग गज या उससे अधिक का आवासीय प्लॉट। नहीं होना चाहिए
- गैर-नगर पालिका क्षेत्र में 200 वर्ग गज या उससे अधिक का प्लॉट। नहीं होना चाहिए
- आवेदक General (सामान्य) वर्ग से होना चाहिए और SC, ST, OBC वर्ग में नहीं आना चाहिए।
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
EWS Certificate के लिए आवेदन शुल्क और समय
- EWS Certificate अधिकतर मामलों में निःशुल्क होता है | कुछ स्थानों पर ₹10 से ₹20 का मामूली शुल्क हो सकता है।
- समय: प्रमाण पत्र बनने में सामान्यतः 10 से 15 कार्यदिवस लगते हैं।
How To Make EWS Certificate In Bihar प्रक्रिया
बिहार EWS Certificate बनबाने के लिए आपको निम्न दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिससे आप आवेदन कर सकते है |
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वहाँ आपको सामान्य प्रशासन विभाग का एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
- आपके सामने कई ऑप्शन खुलेंगे, उनमें से आपको आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय और संपत्ति प्रमाण-पत्र का निर्गमन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अंचल स्तर पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने EWS Apply करने का फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको EWS Apply फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
- जानकारी भरने के बाद आपको नीचे जाकर Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फॉर्म का Preview आ जाएगा। यदि कोई जानकारी गलत दी गई है, तो Edit बटन पर जाकर सही कर सकते हैं। यदि सब कुछ सही है, तो Attach Annexure पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने Document Upload करने का ऑप्शन आएगा। इसमें आपको कोई एक डॉक्यूमेंट चुनना है, आप Aadhar Card चुन सकते हैं और उसे Upload करके Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके EWS Certificate के आवेदन की Receipt आपके सामने आ जाएगी, जिसे आपको Download कर लेना है।
FAQ,s :- How To Make EWS Certificate In Bihar
बिहार EWS प्रमाण पत्र कैसे बनाये ?
इसके लिए आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है |
EWS प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है ?
EWS प्रमाण पत्र बनने में 10 से 15 दिन का समय लगता है |